भीमपुर ब्लॉक के आदर्श धनोरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन

भीमपुर ब्लॉक के आदर्श धनोरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी देना

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा :- भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा में शुक्रवार 12 जनवरी सुबह विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन हुआ जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में लगभग सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे और अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया।पूर्व मंडल अध्यक्ष भीमपुर व भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य नितिनसिंह गौतम ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिलाने और नवाचारी योजनाओं से हुए विकास के बारे में आम जनता को बताना है। यात्रा के दौरान आयुष्मान भारत योजना जैसे केंद्र सरकार की अन्य 20 योजनाओं की जानकारी बताना है साथ ही शिविर में स्वस्थ शिविर जैसे ऑन द स्पॉट सुविधाए दी जा रही है।शिविर में पूर्व मंडल अध्यक्ष भीमपुर व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नितिनसिंह गौतम,किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप आर्य,सरपंच हिरन्ति धुर्वे,मनोज बैस,किरण कागले,रिंगा धुर्वे,कन्हैय्यालाल परते,पुष्पा धुर्वे,गुलिया धुर्वे,शंकरलाल धुर्वे,आजाद कश्यप के साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।शिविर में आभार व्यक्त ग्राम पंचायत सरपंच हिरन्ति धुर्वे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!