भीमपुर ब्लॉक स्तरीय जयस कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:56 टीमों ने हिस्सा लिया, एमसीआई बैतूल प्रथम विजेता रही

मोहम्मद इदरीश विरानी
भीमपुर विकासखंड मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में ब्लॉक स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 56 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन गुरुवार देर रात लगभग 4 बजे हुआ।
एमसीआई बैतूल की टीम प्रथम विजेता रही। वहीं, द्वितीय विजेता रही जयस सरकार बैतूल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
तृतीय विजेता रही जेएमके ढाबाकला टीम ,चतुर्थ विजेता रही टीम चिचोली एकाडमी
पांचवी विजेता टीम रही एकलव्य
एकाडमी भीमपुर इसी के साथ मैन ऑफ द सीरीज आशीष भलावी, बेस्ट ऑफ रेडर रहे जयस सरकार बैतूल,ऑलराउंडर खिलाड़ी के रहें रवि कुमार इवने ने पुरस्कार प्राप्त कर भीमपुर ब्लॉक जयस परिवार का नाम रोशन किया
प्रथम पुरस्कार जयस जिला टीम बैतूल के द्वारा द्वितीय पुरस्कार सरपंच संघ भीमपुर के द्वारा तृतीय पुरस्कार जयस संगठन भीमपुर के द्वारा चतुर्थ पुरस्कार ठेकेदार संघ भीमपुर के द्वारा एवं पंचम पुरस्कार मीडिया प्रेस क्लब भीमपुर के द्वारा इनाम वितरित किया गया
मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार धुर्वे जिला पंचायत सदस्य ,
मुख्य अतिथि राकेश काकोड़िया जयस जिला अध्यक्ष हरदा ,भीमपुर एवम् जयस जिला अध्यक्ष बैतूल इंजीनियर राजा धुर्वे ,जयस संरक्षक बैतूल ऋतिक बाबा परते जिला उपाध्यक्ष बैतूल राजकुमार काकोड़िया जयस सचिव बैतूल श्री सुनील करोचे जयस कार्यवाहक अध्यक्ष बैतूल श्री पप्पू काकोड़िया जनपद सदस्य भीमपुर
जिसमे जयस के सभी प्रभारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में जयस बैतूल जिला अध्यक्ष,पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे ने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की कहा कि यह भीमपुर और बैतूल के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल में भी सहभागी होना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का विकास होता है।
हम जल्द ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगें
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नियमित रूप से खेल खेलना, भले ही वह कम मात्रा में ही क्यों न हो, अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। खेल आपके दिल और आपकी सभी मांसपेशियों को मजबूत बनाने का एक शानदार तरीका है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
श्री संदीप कुमार धुर्वे जिला पंचायत सदस्य भीमपुर एवम् जयस जिला अध्यक्ष बैतूल इंजीनियर राजा धुर्वे जयस सरक्षक बैतूल ऋतिक बाबा परते जिला उपाध्यक्ष बैतूल राजकुमार काकोड़िया जयस सचिव बैतूल श्री सुनील करोचे जयस कार्यवाहक अध्यक्ष बैतूल श्री पप्पू काकोड़िया जनपद सदस्य भीमपुर वरिष्ठ जनों में श्री रामा काकोड़िया कबड्डी जयस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रकुमार उईके प्रतियोगिता के वरिष्ठ संचालन कर्ता मिडिया प्रेस क्लब भीमपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन ऊईके के मार्गदशन में सफल आयोजन रहा जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि आप लगन से मेहनत करते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
56 टीमों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता के संयोजक ने बताया कि ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 56 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन जयस टीम भीमपुर द्वारा किया गया सभी खेल प्रेमी सहित
जयस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।