भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हमले में एएसआई हसन ईमाम खान घायल

रिपोर्ट by- रविश मिश्र

लोकेशन —- बगहा ( बिहार )

स्लग —–

एंकर —- खबर बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र से हैं । जहां दो पक्षों के बीच हुई भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया । जिसमें बथवरिया थाना के एक एएसआई घायल हो गए । जानकारी के मुताबिक बथवरिया थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा थाना को सुचना दिया गया। सूचना मिलते हैं थाना के एएसआई हसन ईमाम खान अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराने लगें । इसी दौरान थाना की पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों के भड़क गए। पुलिस पर हमला बोल दिया। जिस क्रम में एएसआई हसन ईमाम खान ज़ख्मी हो गए। इस बावत बथावरीया थाना प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय ने बताया की थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में निवासी लालबाबू यादव और ढेढ़ी यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प हो रहीं थीं । इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए एएसआई हसन ईमाम खान समेत पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिस क्रम में एएसआई हसन ईमाम खान जख्मी हो गए हैं। घटना की सुचना वरीय अधिकारियों को दे दिया गया हैं। पुलिस बल पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की एक वीडीयो भी वायरल हो रहा हैं। जिसमें महिलाएं पुलिस पर हमला बोल रहीं हैं। और महिलाओं के साथ पुरुष भी दे रहें हैं। वीडीयो में साफ दिख रहा हैं की एएसआई की वर्दी भी फटी हुई हैं। इसके साथ ही सभी को चिन्हित कर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!