मंडल अध्यक्ष का ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर एवं पटाखे फोड़ कर जोरदार स्वागत

मंडल अध्यक्ष का ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर एवं पटाखे फोड़ कर जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनिल उईके को भीमपुर मंडल, कृष्णा यादव को रतनपुर और उषा ढीकारे को दामजीपुरा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं…

इन दिनों ऊषा नीलकमल ढीकारे का नाम जैसे ही मंडल अध्यक्ष का सामने आया दामजीपुरा क्षेत्र में ग्राम वाशियो में खुशी का माहौल छा गया दामजीपुरा के ग्रामीणों द्वारा ऊषा ढीकारे का फूल माला पहनाकर एवं मिठाइयां खिला कर पटाखे फोड़ कर जोरदार स्वागत किया और मंडल अध्यक्ष की शुभकामनाएं दी गई

इस मौके पर ऊषा ढीकारे ने कहा क्षेत्र विधायक महेंद्र सिंहचौहान जी का बहुत बहुत धन्यवाद ओर पूर्व मंडल अध्यक्ष भूरा यादव का मुझे अच्छा मार्गदर्शन मिला मैं भाजपा परिवार के सभी सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे इस लायक समझा और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करूंगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!