मंडल कारा में छापामारी।

सहरसा संवादाता गौरव कुमार चौधरी

स्टोरी:- मंडल कारा में छापामारी।

सहरसा जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर मंडल कारा जेल में छापेमारी की गई है।अचानक हुई छापामारी से कैदियों में हड़कंप मच गया।सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा एवं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में क्राइम कंट्रोल को लेकर जेल में रेड की गई है इस क्रम में जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई।बताते चले कि मंडल कारा जेल में तकरीबन करीब एक घण्टा तक चली सघन छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुई।मौके पर सदर एसडीओ प्रदीप झा, सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, सहायक जेलर मृत्युंजय कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!