गढ़वा से राम मनोज मिश्र की रिपोर्ट

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले नटवरलाल को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है। कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध के लिए मंत्री के नाम पर गलत पैरवी एवं फर्जीवाड़ा करने का काम करते हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करें।
दुबे ने कहा के इस तरह के फर्जीवाड़ा करने वाले लोग आम जनता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के बीच सरकार एवं सरकार के प्रतिनिधियों की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं इससे समाज में गलत संदेश जाता है, झामुमो कार्यकर्ता ऐसे फर्जीवाड़ा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि गत दिनों उत्पाद विभाग के दरोगा कुलदीप कुमार के साथ मंत्री के नाम पर किए गए अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय एवं बर्दाश्त किए जाने योग्य नहीं है। फोन पर फर्जी रूप से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं उनके पीए मनोज झा बन कर बात करने वाले तथा गाली गलौज करने वाले बहुरूपिया पर प्रशासन अविलंब कार्रवाई करें