मऊगंज पुलिस ने पकड़ा 1 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मऊगंज वीरेन्द्र जैन के द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली वस्तुओं की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये थे इन्ही निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी मउगंज निरीक्षक गिरीश धुर्वे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री इन्द्राज सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में हमराह स्टाफ के द्वारा दिनांक 14/10/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि मंटू उर्फ बिजेन्द्र केवट पिता श्रीलाल केवट निवासी चाकमोड मऊगंज थाना मउगंज, का अस्थाई बस स्टैण्ड मउगंज के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने सफेद रंग के झोले में रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर निर्देशानुसार कार्यवाही की गई एवं थाना प्रभारी मऊगंज के निर्देशन में पुलिस थाना मऊगंज के स्टाफ द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान अस्थाई बस स्टैण्ड मऊगंज में मंटू उर्फ बिजेन्द्र केवट पिता श्रीलाल केवट उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्र.02 चाकमोड मऊगंज थाना मऊगंज एक सफेद रंग का झोला रखा मिला झोला को चेक किया गया तो आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो आरोपी मंटू उर्फ बिजेन्द्र केवट के विरूद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। एवं प्रकरण में आये साक्ष्य के आधार पर एक अन्य फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जप्ती: 1. मादक पदार्थ गाजा 1 किलो 500 ग्राम कुल कीमती- 30000 /- गिरफ्तार आरोपी 1. मंटू उर्फ बिजेन्द्र केवट पिता श्रीलाल केवट उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्र.02 चाकमोड मऊगंज थाना मउगंज जिला मउगंज (म. प्र.) उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश धुर्वे उप निरीक्षक मैयामन सिंह उप निरीक्षक नगेन्द्र यादव, प्रआर. 275 राजेन्द्र सिह, प्रधान आरक्षक 561 रामकुमार भास्कर, आरक्षक 1168 विवेक यादव, आरक्षक, 432 जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक 366 संजीव सिंह, आरक्षक 777 नीलेश सिंह, आरक्षक 71 पवन गैंडा, आरक्षक 1193 अवनीश पाण्डेय, महिला आरक्षक 317 सावित्री गुप्ता का विशेष योगदान रहा
रीवा से पंकज शुक्ला