मछरेहटा थाने में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट व अफवाहों की वजह से समाज में हो रही संप्रदायिक हिंसा को देखते हुए मछरेहटा थाने में एसएचओ रामप्रकाश के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मछरेहटा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों व सर्व सम्मानित व्यक्तियों को बुलाकर उन्हें निर्देश दिए गए बैठक में एस राम प्रकाश ने बताया कि कोई भी आपत्तिजनक या अफवाह जैसी पोस्ट अगर आपके व्हाट्सएप फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर आए तो आप लोग बिना सोचे समझे उसे आगे फॉरवर्ड ना करें उसकी सूचना तत्काल थाने पर दें उस पर मछरेहटा पुलिस तुरंत संज्ञान लेगी आपके द्वारा ऐसी आपत्तिजनक अफवाहों को आगे फॉरवर्ड करने से कोई भी संप्रदायिक हिंसा उत्पन्न हो सकती है इसलिए सभी लोग इस पर ध्यान रखें
ललित कुमार