भरतपुर 18 अक्टूबर
मजदूरी के लिए घर से निकले श्रमिक का गंभीर नदी में पड़ा मिला शव

भरतपुर.उच्चैन थाना क्षेत्र के सेवला गांव से गुरुवार को मजदूरी के लिए निकले एक श्रमिक का शव शुक्रवार सुबह गम्भीर नदी में पड़ा मिलने से क्षेत्र में लोगो के बीच सनसनी फैल गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाल कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेवला गांव निवासी पवन पुत्र उदय सिंह शाम तक घर नही लोटा तो थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद देर रात ग्रामीणों को लापता पवन के कपड़े व मोबाइल सेवला हेड स्थित गंभीर नदी पर रखे हुए मिले। सूचना पर रुदावल और उच्चैन थाना ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। लापता श्रमिक की तलाश के लिए शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चला पवन के शव को नदी से निकाला।।
भरतपुर से हेमंत दुबे