REPORT BY- मुकेश चतुर्वेदी
स्लग- शिक्षक अधिवेशन संपन्न
लोकेशन -गंज बासौदा जिला विदिशा
पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति, वरिष्ठता की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी अपनी मांगे
विधायक ने दिया आश्वासन हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा
एंकर- रविवार को शहर के स्थानीय मानस भवन मैं मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित हुआ जिला स्तरीय अधिवेशन मैं संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल सहित क्षेत्रीय विधायक लीना जैन जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी जनपद अध्यक्ष विदिशा वीर सिंह रघुवंशी नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी जिला पंचायत सदस्य पंकज एलिया गायत्री रघुवंशी सहित शिक्षक संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे प्रांतीय ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सेवा प्रारंभ से वरिष्ठता बहाल करने और पुरानी पेंशन बहाल करने वही ईअटेंडेंस की विसंगति संबंधी मांग रखी वही मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया
वॉइस ओवर कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक लीना जैन ने सभी मांगो उचित बताते हुए मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने एवं हर संभव मदद के लिए शिक्षकों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों की सभी समस्याओं को दूर किया जाना उचित बताया सांसद प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी ने अपनी परिषद में मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी सहित जिला सदस्य पंकज एलिया गायत्री रघुवंशी ने भी मांगों को उचित बताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया किया गया कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह तोमर किया वही आभार माधवी भाटिया ने माना विनोद श्रीवास्तव संजीव रघुवंशी अरुण पांडे अरुण रघुवंशी सहितआसपास के क्षेत्रों से आए शासकीय शिक्षक उपस्थित थे
आर 9 भारत के लिए गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी