मनियां सीएचसी के समस्त नर्सेज कार्मिकों द्वारा किया गया दो घण्टे का कार्य बहिष्कार

प्रेस नोट ————-
*मनियां सीएचसी के समस्त नर्सेज कार्मिकों द्वारा किया गया दो घण्टे का कार्य बहिष्कार

जिला सहसंयोजक केशव देव मल्हैला*ने बताया कि नर्सेज कर्मियों के द्वारा 11 सूत्रीय मांगों के लिए प्रदेशव्यापी धरना प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर 18 जुलाई से सम्पूर्ण राज्य भर में जारी है ।
आज मनियां सीएचसी पर दो घण्टे का विरोध प्रदर्शन एवम् गेट मीटिंग सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र राठौड़ एवम् लक्ष्मण सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिया गया ।
जिला सहसंयोजक धर्म सिंह गुर्जर ने बताया उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया ।
इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर गिर्राज पाठक , शेर सिंह , धन सिंह , मदन सिंह, पवन कुमार , कृष्णा , कुसुम , राधा , काजल ,आरती , ज्योति , करीना आदि नर्सेज कर्मचारी सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!