R9.भारत अमित कुमार पाण्डेय
महापौर प्रत्याशी श्रीमती रानी अग्रवाल ने जिला न्यायालय और तहसील सहित विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क।

आम आदमी पार्टी सिंगरौली की महापौर प्रत्याशी श्रीमती रानी अग्रवाल आगामी 6 जुलाई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर रही हैं।
इसी क्रम में कल 27 जून को सुबह से ही कार्यकर्ताओं एवं पार्षद प्रत्याशी के साथ श्रीमती रानी अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 35 में पार्षद प्रत्याशी ज्योति वर्मा, वार्ड क्रमांक 39 में शाहीन परवीन, वार्ड क्रमांक 40 में अनिता बैस, वार्ड क्रमांक 41 में इंदु सोनी और वार्ड क्रमांक 44 में सुधा लता शुक्ला के लिए जनसंपर्क और बैठक आयोजित किया।
श्रीमती रानी अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला सत्र न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरविंद शाह एवं लगभग 200 अधिवक्ताओं और तहसील सिंगरौली में लगभग 70 लोगों से मुलाकात की। सभी ने भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। वार्ड क्रमांक 24 में महिला समूह के साथ 50 महिलाओं के साथ मुलाकात की। रानी अग्रवाल ने शाम को वार्ड 44 के प्रत्याशी सुधा लता शुक्ला जी के वार्ड में 2 कार्यालय का उद्धघाटन किया।
आम आदमी पार्टी के जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में दिलीप मिश्रा, असलम, मोहम्मद शाजिद (गुड्डू भाई), कुम्भेश्वर जैसवाल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, लवकेश पांडेय, बी के श्रीवास्तव, कुंदन पांडेय, सुमित्रा शाह, अशोक कुमारी शाह, मुकेश शाह, अक्षय शाह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।