महाबीरी झंडा और मुहर्रम पर्व दोनों शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है: एसडीपीओ व एसडीएम।
***********
एंकर
रक्सौल। हिन्दूओं का पर्व महाबीरी झंडा और मुस्लिम समुदाय का पर्व मुहर्रम को लेकर नगर थाना में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीपीओ चन्द्र प्रकाश और एसडीएम सूश्री आरती के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।जिसमें उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों से शांतिपूर्वक पर्व को मनाने का आग्रह किया गया है। सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जहां जहां महाबीरी झंडा और मुहर्रम का आयोजन किया जाएगा।उसमें गोल में शामिल लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी गोल का नेतृत्व करने वाले लोगों को दिया गया।साथ ही किसी भी तरह के समस्याओं व अप्रिय घटनाओं की संभावना पर स्थानीय प्रसाशन को सूचित करने का आग्रह किया गया।सभी जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक पर्व को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गयी।जहां भी दो समुदायों के बीच कोई तनाव जैसी स्थिति की संभावना होने पर उस क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने और सुरक्षा कर्मियों की संख्या अधिक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।तथा इस तरह के संभावनाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करने का भी आग्रह किया गया।बैठक में उपस्थित लोगों ने गोल निकलने पर मेंन रोड को खाली कराने,मेला स्थल पर सुरक्षा ब्यवस्था करने का सुझाव दिया।मेला लगने वाले एम्बेसी बंगला परिसर में स्थापित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी से दोनों अधिकारियों ने जानकारी लिया। पुजारी अजय उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में मेला के रोज महिला पुरुष दोनों श्रधालुओं की भीड़ अधिक होती है। इसलिए महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आवश्यक है।बंगला का गेट हमेशा बंद रहता है जिसे एक रोज के लिए खोलवाने का आदेश लेना पड़ेगा एम्बेसी से।वहीं एसडीएम ने मेला में मेडिकल टीम को भी बैठाने का आदेश दिया।साथ ही संघ संस्थाओं से पानी का प्रबंध करने का आग्रह किया।इसकी जानकारी देते हुए एसडीएम आरती ने बताया पुरे अनुमंडल में दोनों समुदायों के पर्व के लिए कुल 47 दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार, इन्स्पेक्टर शशीभुषण ठाकुर,हरैया ओपी प्रभारी विवेक जयसवाल,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर भगत,म एहतेशाम,हरनाही पंचायत के मुखिया जफीर अहमद,पंटोका के मुखिया उमेश दास,हरदिया मुखिया कबीर आलम,मुखिया राजू,अशोक, पूर्व नगर पार्षद पति कन्हैया सर्राफ,रवि गुप्ता,कुन्दन सिंह,संजय कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।R9भारत रक्सौल से अनुमंडल ब्यूरो राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट।