मिश्रिख से श्यामा कुमार मौर्य की रिपोट
महा ऋषि दधीचि की पावन तपोभूमि मिश्रित में साफ-सफाई ना होने के कारण तीर्थ का जल प्रदूषित होता जा रहा है
मिश्रिख सीतापुर- महर्षि दधीच की पावन तपोभूमि मिश्रित में कई कई महीनों से साफ सफाई की व्यवस्था नहीं हुई है जबकि एक तरफ योगी सरकार तीर्थों के बारे में साफ और स्वच्छ बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं मिश्रित नगर पालिका की लापरवाही से तीर्थ पर साफ सफाई की बिल्कुल भी व्यवस्था नही की जा रही है वही तीर्थ पर लगी हुई स्ट्रीट लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है इससे शाम होते ही तीर्थ पर अंधेरा छा जाता है और परिक्रमा करने वाले भक्तों को परिक्रमा करने में दिक्कत पैदा होती है दधीच कुंड का प्रदूषित जल होता जा रहा है जहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं और मार्जिन करते है जल को दूषित होने से लोग उसे छूने में डर रहे हैं और उसका पानी काला होता जा रहा है वही कुछ दिनों पहले तीर्थ स्थल पर जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज ने तीर्थ पर टहल कर उसका निरीक्षण किया था उसके बावजूद भी नगरपालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है वहीं फाल्गुन में लगने वाला 1 महीने का मेला भी नजदीक आ रहा है और अभी तक साफ सफाई से नगरपालिका बिल्कुल भी ध्यान दिया नही जा रहा है
वही तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा उर्फ राजू महंत का कहना कि यहां होली परिक्रमा को लेकर साफ सफाई की कोई ब्यवस्था नही है