लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा
महिलाओ ने निर्जला व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ
सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से लेकर चांद के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। शादीशुदा महिलाओं को करवा चौथ के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। इसके आलावा करवा चौथ पर भगवान शिव,माता पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-आराधना करती हैं। इस बार करवा चौथ के दिन सिद्धि योग बन रहा है और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में और रोहिणी नक्षत्र में मौजूद रहेंगे।