चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
महिला एवं बाल विकास विभाग करतला अंतर्गत सेक्टर पठियापाली में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

कोरबा (करतला): महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत आयोजित पोषण पखवाड़ा 8अप्रैल से 22/अप्रैल/2025 तक मनाया जा रहा है जिसमे महिला एवम बाल विकास विभाग परियोजना करतला के परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी बैस के मार्गदर्शन पर सेक्टर पठियापाली में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ 8 अप्रैल को सभी केंद्रों में किया गया जिसमे 8 अप्रैल से लगातार पोषण पखवाड़ा के थीम अनुसार “जीवन के प्रथम 1000 दिवस” पर चर्चा किया जा रहा है। हितगाहियो को 1000 दिवस के दौरान पोषण के महत्व पर जानकारी दिया जा रहा है जिसमे गर्भावस्था के 270 दिवस जन्म से 2 वर्ष तक 730दिवस पर विस्तृत चर्चा किया गया। दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम पंचायत पठियापाली ,साजापानी के ग्रामसभा में जीवन के प्रथम 1000 दिवस और कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के साथ ही बाल विवाह और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी चर्चा किया गया और व्यक्तिगत स्वच्छता, आदि की जानकारी प्रदान किया गया। जिसमे ग्राम के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, गर्भवती,शिशुवती माताओं ग्रामीण जन ,के साथ सेक्टर सुपरवाइजर केशर देवांगन एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तायें उपस्थित रहे