महिला कर्मचारी द्वारा सरकारी जमीन पे अवेध कब्जा पड़ गया महंगा, कब्जा हटाने और जुर्माना का आदेश

R 9 भारत से सुनिल यादव
9399154316
जशपुर (छ.ग.) की रिपोर्ट

महिला कर्मचारी द्वारा सरकारी जमीन पे अवेध कब्जा पड़ गया महंगा, कब्जा हटाने और जुर्माना का आदेश

जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के महादेवडांड़ में स्थित सरकारी जमीन से कब्ज़ा हटाने के आदेश बगीचा तहसीलदार ने दिए हैं . कांसबेल – बगीचा मुख्यमार्ग पर यह बेशकीमती जमीन स्थित है . जनपद पंचायत बगीचा में पदस्थ एक महिला कर्मचारी कौशल्या गुप्ता ने इस जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है ।

तहसीलदार बगीचा ने भू राजस्व सहिंता में प्रदत्त अधिकार के तहत भूमि से 24 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने और दो हजार रूपये का अर्थदण्ड दिया है .
आदेश में यह भी उल्लेख है क़ि अगर निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है ,तो दस हजार के अर्थ दण्ड के साथ सरकारी खर्चे से अतिक्रमण हटा दिया जायेगा .साथ ही विवाद की स्थिति में सिविल कारगर के सपुर्द किया जा सकता है ।

बगीचा तहसीलदार की इस कार्यवाही से अतिक्रमण धारियों में घबराहट देखी जा रही है . वहीँ एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी का भूमि अतिक्रमण चर्चा का विषय बना हुआ है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!