छिन्दवाड़ा-: कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि कांग्रेस सेवादल कार्यालय मे महिला कांग्रेस सेवादल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि जिलेभर मे जिले के प्रत्येक ब्लाक मुख्यालयो पर महिला कांग्रेस सेवादल का गठन किया जाएगा और प्रतिमाह महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की जाएगी साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है उसमे अधिक से अधिक महिलाओ को जोड़ा जाएगा और माननीय कमलनाथ जी और माननीय नकुलनाथ जी द्वारा जो डेढ़ लाख से ज्यादा विधार्थियो को 75 करोड़ से अधिक की निःशुल्क आॅनलाइन कोचिंग क्लासेस प्रदान की जा रही है इसका अधिक से अधिक प्रचार कर बच्चो को लाभप्रदान किया जाएगा।
आज की इस बैठक मे मुख्य रूप से रेशमा खान, रानू सोनी, सीमा शुक्ला, प्रीति धुर्वे, कल्पना पहाडे, आरती उईके आदि उपस्थित हुई।
ब्रेकिंग न्यूज़
R9भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
डिस्ट्रिक्ट क्राइम हेड- साहिल
मोबाइल – नंबर 7999509427