भरतपुर 12 अगस्त
महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर.शहर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने महिला के साथ छेडछाड करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने की सहायक उप निरीक्षक मीना देवी ने बताया कि 2 अगस्त को एक महिला ने प्रेमसिंह पुत्र शंकरलाल के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती छेडछाड कर धमकी देने का एक मामला थाना मथुरागेट में पंजीबद्ध कराया था। उक्त मामले में सोमवार को थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी प्रेमसिंह पुत्र शंकरलाल उम्र 61 साल जाति जाट निवासी कृष्णानगर हाऊसिंग बोर्ड ज्योतिनगर थाना मथुरागेट को गिरफ्तार किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे