चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयं सेविका ऋचा कर रही लोगों को जागरूक
कोरबा//शास इ वि स्ना महा विद्यालय कोरबा की प्राचार्य डॉ. शिखा शर्मा के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार पटेल व प्रो. मधु के मार्गदर्शन में रासेयो स्वयं सेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोरकोमा के शिव नगर और सौरापरा में युवाओं एवं महिलाओं, बच्चों को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अवसर पर संस्कृति को बचाने गौरा पार्टी, कर्मा पार्टी, सुआ नृत्य महिला समूहों आदि का निर्माण किया गया है। इसमें लोगो को आमंत्रित कर जागरूक किया जा रहा हैं।
स्वयं सेविका ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ी संस्कृति लुप्त होती जा रही है सभी वर्तमान समय की संस्कृति अपना रहे हैं और अपनी पुरानी संस्कृति भूलते जा रहे हैं जो कि हमारी धरोहर है साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उनको उनके सारे अधिकार और उनके लिए निकली शासकीय योजनाओं की जानकारी दे जागरूक किया। इसी बीच प्रो. अजय पटेल द्वारा बताया गया कि हमारी संस्कृति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह हमारी पहचान है और हमें खुद जागरूक होकर लोगों को भी जागरूक करना चाहिए जिससे हमारी संस्कृति बचे और हमारे पास बनी रहे। साथ ही प्रो मधु द्वारा कहा गया कि पुरातन समय से ही महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र मेंआगे हैं वहीं गांव की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दे जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती पार्वती देवी स्वर्णकार, श्रीमती नीरा बाई, माही देवी, ज्योति , लवन्या, भूपेंद्र स्वर्णकार, अभिनदन, पारो, भवानी, बल्लू, पदमा, जिया, ममता देवी, रौशनी, हेमा बाई, अन्य ग्रामीण महिलाएं और कर्मा पार्टी, गौरा पार्टी और अन्य कलाकार शामिल थे श्रीतेज राम राठिया (सरपंच कोरकोमा), श्रीमती रूपेस्वरी राठिया (पूर्व सरपंच), पंच रामकुमार पटेल, उप सरपंच उमेश्वर् सोनी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी की गरिमामयी उपास्थिति में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।