10/10/23( मंगलवार) माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली (आरा) के लिए महत्वपूर्ण दिन रहा।
प्राचार्य श्री देवसी एम ने क्लस्टर मीट -3 के बास्केटबॉल 2023-24 प्रतियोगिता के चयनित 8 सदस्यीय बच्चों के नामों की घोषणा की।

उन्होंने ने कहा कि ये बच्चे कल सुबह शिक्षक श्री सीताकांत साहू
के साथ विद्या भारती चिन्मया विद्यालय,जमशेदपुर के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।
बच्चों में आरव गौतम, अतुल कुमार सिंह, धैर्य सिंह,सूरज बाबू,स्नेहिल, सुमित कुमार सिंह, अबि सिंह और हर्ष कुमार सिंह शामिल हैं।
इसके साथ ही प्राचार्य ने फुटबॉल( हजारीबाग,झारखंड), योगा,(धनबाद, झारखंड),बैडमिंटन(प्रयागराज,यूपी), चेस(पटना,बिहार), टेबल टेनिस (आरा,बिहार),तैराकी(रांची, झारखंड) और एथेलेटिक्स(रांची, झारखंड)के चयनित बच्चों के नामों की भी घोषणा की। ये बच्चें अलग -अलग तारीखों को सीबीएसई कलस्टर मीट में भाग लेने के लिए अपने कोच के साथ जायेंगे।
विद्यालय प्रबंधक श्री श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा श्रीमती सुचिता जैन,प्राचार्य और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को शुभकामनाएं दीं गईं।