माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली,आरा में प्राचार्य श्री देवसी एम ने कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा जारी वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24के अंतर्गत होनेवाले राज्य स्तरीय अंडर – 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में चयनित नव सदस्यीय छात्राओं के नामों की घोषण की। इस बार यह प्रतियोगिता भागलपुर जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी

उन्होंने कहा कि छात्राओं का यह दल आज शाम को अपने प्रशिक्षक छोटी कुमारी और टीम मैनेजर अभिषेक पांडे के साथ भागलपुर के लिए रवाना होगी।
यह प्रतियोगिता आगामी 5 से 7 नवंबर के बीच आयोजित होगी।
चयनित छात्राओं में आराध्या श्री, रुचि कुमारी ,भूमि, हर्षिता, साक्षी गुप्ता ,तनु कुमारी ,बिट्टू कुमारी, कियारा और अपराजिता के नाम प्रमुख हैं।
चयनित बच्चों को विद्यालय प्रबंधक श्री श्रेयांश जैन , उपाध्यक्षा श्रीमती सुचिता जैन, प्राचार्य और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई।