मातृभूमि की रक्षा के लिए 24 वर्ष सेवा देने के बाद लौटा घर भौजी

 

R9 भारत बैतुल

भैसदेही : भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे हवलदार रामकिशोर डंडारे, चिचोली ढाना, भैसदेही,जो कि जयपुर में 199 फील्ड रेजीमेंट (आर्टलरी कोर) में सेवारत थे जो अपनी 24 साल की सर्विस पूरी करके अपने वतन लौटने पर भैसदेही क्षेत्र के पूर्व सैनिको : सूबेदार मेजर दिवाकर राव दौंडे, सूबेदार राजमगन जिजने, सूबेदार सूरेश यादव, शुरेश कोशे, राजा आर्य एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, विनय शंकर पाठक, ऋषभ दास सावरकर, अनिल निनावे, कुलराज खंडाईत सहित अन्य गणमान्यजनों एवं परिवार जनो ने उनका गर्म जोशी के साथ शहीद स्मारक बस स्टैंड भैसदेही पर राम किशोर जी का स्वागत किया और शहीदों को याद किया और फूल चक्र माला अर्पित की.पूर्व सैनिक दिवाकर दौंडे जी बताते हैं कि हमारे जिले व तहसील के सैकड़ों सैनिक आज भी देश की रक्षा के लिए सेना में कार्यरत अतः जब वह सेवानिवृत्त करके घर लौटते हैं तो उनका स्वागत लाज़मी है
एक सैनिक सेना में रहते हुए देश की सेवा करता है लेकिन जब वह सेवानिवृत्त होकर आता है तब भी वह हमेशा देश सेवा के लिए समाज सेवा के लिए तत्पर तैयार रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!