मानसिक रोगियों के लिए होगा ओपीडी का संचालन
बरहनी (चंदौली ) : जिले से आई टीम द्वारा गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले से आई टीम में (सीपी) डा. अवधेश कुमार सिंह व नितेश कुमार सिंह ने कहा कि चिता आज के भौतिक युग की सबसे गंभीर समस्या है। इसके लिए पीएचसी बरहनी पर गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आगे ओपीडी का संचालन कर मानसिक रोग के मरीजों का उपचार किया जाएगा।
इसी क्रम में एएनएम, आशा सहित अन्य कर्मियों को मानसिक रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया।