मिनी ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो घायल

भरतपुर। नदबई में नेशनल हाईवे 21 पर डहरामोड़ के पास मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। मिनी ट्रक की टक्कर से ट्रक चालक और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डहरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार वैर थाना क्षेत्र के गांव जीवद निवासी गोपाल सिंह पुत्र नत्थी सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने गांव जा रहा। इसी दौरान NH 21 पर डहरामोड़ के पास मिनी ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गोपाल सिंह और युपी फुलेरा बाग निवासी मिनी ट्रक चालक गवनदास पुत्र छोटेलाल घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे