धौलपुर ब्रेकिंग न्यूज़
मिस धौलपुर कांटेक्ट 2022 प्रतियोगिता का हुआ ऑडिशन
ऑडिशन में 40 प्रतियोगी लड़कियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता के लिए 28 लड़कियों को किया गया सेलेक्ट
7 जनवरी को शहर के प्रधान कॉन्पलेक्स में होगा प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन
वैष्णवी फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु पांडे ने दी जानकारी
धौलपुर। कल शाम को वैष्णवी फाउंडेशन की तरफ से मिस धौलपुर कॉन्टेस्ट 2022 प्रतियोगिता का ऑडिशन गुलाब बाग स्थित आदिनाथ फर्नीचर पर लिया गया। वैष्णवी फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु पांडे ने बताया कि ऑडिशन में 40 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें से 28 चयन किया गया है, चुने हुए प्रतियोगियों की ट्रेनिंग आज एम एल कांपलेक्स स्थित जेडी रेस्टोरेंट में दी गई। और ऑडिशन 31 दिसंबर तक लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया ऑडिशन के बाद मिस इंडिया ग्लैम कांटेस्ट 2021 रिषिका मुदगल चुने हुए प्रतियोगियों को ट्रेनिंग देंगी। 7 जनवरी को प्रतियोगिता का मुख्य समारोह शहर के प्रधान कॉन्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विजेता एवं उपविजेता का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। धरती से लेकर आकाश तक बेटियां हर क्षेत्र में परचम फहरा रही है। ऐसे में समाज के लोगों को बेटियों की परिवरिश एवं संरक्षण में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। बेटियों के हक और अधिकारों के लिए उनको संभल देना विषय जरूरी है। प्रतियोगिता के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ने में सुगमता होगी। ऑडिशन के दौरान के दी सक्सेना, संस्थापिका ऋतु पांडेय, गुंजन तिवारी, लोकेंद्र पांडेय, प्रीति परमार, कमल सैनी, आकाश पराशर, असलम खान उपस्थित रहे। जीशान खान, राहुल तिवारी ने ट्रेनिंग कराई।
रिपोर्टर रमाकांत शर्मा धौलपुर राजस्थान R 9 भारत चैनल