मिहींपुरवा गल्ला मंडी परिसर में आयोजित हुआ भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन

मिहींपुरवा(बहराइच)- बलहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित मिहींपुरवा गल्ला मंडी परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अजय सिंह व विधायक सरोज सोनकर उपस्थित रही | कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव सागर गौतम ने की | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित बाल्मीकि ने क्रमवार केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सर्व समाज को भाजपा का समर्थन करने की अपील की | कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्कयाकरन टकड़ीवाल, अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी जितेंद्र तिवारी, ना शांति रावत ,मंजू बाल्मीकि, मनीष आर्य, सरोज रावत आदि ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद आर्य ने किया | इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, युवा भाजपा नेता प्रसाद मिश्र उर्फ कुशल भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बलराम मौर्या, मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, प्रधान विनोद पासवान,अतुल चौधरी, संजीव गौड़, संजीव रावत, धीरज गौड़, पवन पोरवाल, उदय वर्मा सहित काफी संख्या पार्टी संगठन के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय महिला पुरुष उपस्थित रहे |

बहराइच से जिला संवादाता अजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!