मीडिया संगठन मध्यप्रदेश भोपाल इकाई बैतूल और प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मीडिया संगठन मध्यप्रदेश भोपाल इकाई बैतूल और प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बैतूल: मीडिया संगठन मध्य प्रदेश भोपाल एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बैतूल मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी  के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र अशोले और प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पत्रकारों को सच्चाई उजागर करने पर झूठे मामलों में फंसाने, धमकाने और शारीरिक हिंसा जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या जैसे हालिया मामले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गहरे सवाल खड़े करते हैं।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगे:
1. प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाए।
2. पत्रकारों के विरुद्ध बिना उचित जांच के किसी भी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।
3. भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में पत्रकारों की शिकायतों पर जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे।
4. सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी शीघ्र और डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध कराई जाए।
5. पत्रकारों को धमकाने या झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए
6. जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच हर महीने नियमित बैठक सुनिश्चित की जाए।
7. पत्रकारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापनों पर हुई कार्रवाई को प्रेस नोट के माध्यम से सार्वजनिक किया जाए।
इस अवसर पर मीडिया संगठन भीमपुर तहसील अध्यक्ष जाहिद खान, जिला मीडिया प्रभारी अलकेश धुर्वे, तहसील अध्यक्ष भैंसदेही यूनुस खान, तहसील अध्यक्ष आठनेर मुकेश सोनी और  नर्मदापुरम सम्भागीय राजू खातरकर समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

मौजूद प्रमुख पदाधिकारी:
मीडिया संगठन मध्यप्रदेश भोपाल: प्रदेश संगठन मंत्री अनिल साहू, जिलाध्यक्ष नरेंद्र अशोले, जिला कार्यवाहक प्रभारी कौशल कुमार घोडके, नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष राजू खातरकर

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ:

जिला अध्यक्ष: राकेश सिंह एवं देवीनाथ लोखंडे

अन्य प्रमुख पत्रकार:

श्याम आर्य (ताप्ती दर्शन समाचार पत्र), इदरीश वीरानी (दैनिक भास्कर), महेश्वर राठौर (MP दर्पण न्यूज) तबरेज खान (स्वतंत्र समय), लालन राठौर,
यह ज्ञापन पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है, और इसे संरक्षित व स्वतंत्र बनाए रखना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यावश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!