मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन लातेहार जिले के कुंदरी ग्राम में आयोजित आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वार, कार्यक्रम में शामिल हुए।

R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार….

दिनांक 27 दिसंबर 2023 कुंदरी ग्राम लातेहार
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन लातेहार जिले के कुंदरी ग्राम में आयोजित आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वार, कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 130 योजनाओं का शिलायंश एवं उद्घाटन किया।
****
इसकी कुल लागत 345 करोड़ 87 लाख 86 हजार है।
विभिन्न योजनाओं के 84, 153लाभुकों के बीच 215 करोड़ 61 लाख 32 हजार 79 रुपए की परिसंपत्ति भी बांटी।
*******
समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के दरवाजे तक पहुंचा जा रहा सरकार की योजनाएं और सेवाए….

आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वार, कार्यक्रम के माध्यम से गांव ,पंचायत ,प्रखंड में शिविर लगातार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के दरवाजे तक सरकार योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाया जा रहा है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हर योग्य और जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान कर उनके घर पर हो रहा है।
सभी पदाधिकारी गांव–पंचायत में घूम रहे हैं
शिविर में पदाधिकारी की पूरी टीम मौजूद होती है ।
आप सभी इन शिविरों में आकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वार,कार्यक्रम एक त्यौहार है।
सरकार की योजनाओं में किसी तरह की भेदभाव नहीं है।
राज्य को मजबूत कर अग्रिम पंक्तियों में लाना है ।
हर साल सरकार आपके द्वारा आकर शिविर लगाकर समस्याएं सुनेगी।
यह बातें झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा की वे आज पलामू प्रमंडल के लातेहार जिला स्थित कुंदरी ग्राम में आयोजित””आपकी योजना ,आपकी सरकार, आपके द्वार”” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं ।

सरकार की योजनाएं,,….
मुख्यमंत्री ने कहा कि 80% लोग गांव रहते है।में घूम रहे हैं शिविर में शिविर के माध्यम से गांव की समस्या आती है उनके अनुरूप कार्य योजना बनाई जा रही है स्वास्थ्य झारखंड की दिशा में सरकार काम कर रही है ।उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्तियों को लक्ष्य कर बनाया गया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीण क्षेत्र सुदूरवर्ती जनजातीय बसावटों तथा अन्य क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को ग्राम पंचायत प्रखंड अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय आवागमन में सुविधा होगी।
गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है लातेहार में 500 करोड़ की लागत से सड़के बनाई जा रही है ।
100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ राज्य के 60000 लोगों को दिया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि आमजनों को अबुआ आवास से जोड़ा जाएगा।।।।
******
बेहतर शिक्षा के लिए सरकार कर रही मदद।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सरकार द्वारा बेटियों के लिए सरकार योजनाएं बनाई है ।बेटियां अब बोझ नहीं बनेगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ सभी बेटियों को दिया जाएगा। दसवीं तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु गुरु जी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 15 लाख तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है ।
इससे विद्यार्थियों को डॉक्टर ,इंजीनियर, वकील, जज बनने का सपना साकार होगा।
लातेहार जिला के स्टीफन टोप्पो भी विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कम उत्कृष्ट विद्यालय 80 से बढ़कर 5000 किया जाएगा ।शिक्षा किस स्तर को बेहतर किया जा रहा है।
*****
*****
जमीन संबंधित समस्याएं होंगी दूर…..
…………………. मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन विवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार कार्य योजना बना रही है जमीन संबंधित त्रुटियां दूर की जाएगी। वर्षों से संघर्ष कर रहे नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की जमीन किसानों को लौटाया गया है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जमीन की समस्याएं जड़ से समाप्त किया जाएगा।

“” मुख्यमंत्री ने योजनाओं का दिया तोहफा””
******
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 130 योजनाओं का शिलायांश एवं उद्घाटन किया।
इसकी लागत 345 करोड़ 87 लाख 86हजार ।310 करोड़ 18 लाख,4 हजार 667 रुपए( 31018.0466) की लागत से 45 योजनाओं की आधारशिला रखी एवं निर्माण कार्य से संबंधित 35 करोड़ 69 लाख 81हजार 347 रुपए (3569.81347 )रुपए की लागत से 85 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 84,153 लाभुकों के बीच 215 करोड़ 61 लाख 32 हजार 79 रुपए की संपत्ति भी बांटी ।
साथ ही वनाअधिकार पट्टा के तहत 903.658 एकड़ भूमि व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन पट्टा का वितरण किया गया।
***
योजना के तहत सोना सबरन धोती साड़ी योजना के लाभुको को धोती साड़ी दिया गया। इसके अलावा ग्रीन राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया समेकित जनजाति विकास अभिकरण से भी लाभुकों को लाभान्वित किया गया ।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्रों को चेक प्रदान किया गया ।बिरसा सिंचाई कूप योजना का लाभ दिया गया।
इसके अलावा 10 महिला स्वयं सहायता समूह को भूमि संरक्षण विभाग की ओर से मिनी ट्रैक्टर एवं रोटावेटर भी दिया गया।
सरकार गांव के गरीबों की समस्या सुनकर कर रही निदान मंत्री सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन परीक्षा प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार आपके द्वारा आई है और गांव के गरीबों की समस्या सुनकर उसका निदान किया जा रहा है ।
सरकार गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कर रही है। सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ।
******पशुपालन एवं सहकारिता विभाग***** के मंत्री श्री बादल ने कहा कि राज्य सरकार आम जनमानस को मान सम्मान देने का काम किया मुख्यमंत्री ने भविष्य के उपाय किए हैं। बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाऐ।
अबुआ आवास योजना के लिए भी बड़ी मात्रा में आवेदन आ रहे हैं सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति का आवास देना है।
इस अवसर पर श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता कृषि ,पशुपालन एवं विभाग के मंत्री से बदल मनिका विधायक श्री रामचंद्र ने भी अपनी बातें रखी कार्यक्रम में, लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ,गुमला विधायक भूषण ,उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ,मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, लातेहार उपायुक्त श्री हिमांशु मोहन पुलिस, अधीक्षक अंजनी अपर समाहर्ता आलोक शिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे लातेहार……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!