21 अगस्त धौलपुर
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट
आज जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाये गये भारत बंद के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाडी के सुपरवीजन में पुलिस जाप्ता जगह जगह मुस्तैद है, पुलिस अधीक्षक स्वयं धौलपुर शहर एवं बाडी कस्बे में राउंड ले रहे है, पुलिस असामाजिक तत्वो पर नजर बनाए रखें हुए है| अगर कोई भी कानून व्यवस्था को बिगाडने की कोशिश करेगा पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी|