पंकज राठोर ब्यूरो चीफ बारा….24/07/2024
मुख्य डाक घर में निशुल्क हैल्थ चेक-अप शिविर का आयोजन

बारां, मुख्य डाक घर में बुधवार को पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों के लिए निशुल्क हैल्थ चेक-अप शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बारां ज़िला संपत लाल जी नागर विशिष्ट अतिथि एवं अविनाश कुमार सिन्हा सहायक महाप्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक राजस्थान परिमंडल मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम में जिले के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अशोक कुमार भुराड़िया ने बारां जिले में 196 डाकघरों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी । साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री सम्पतराज नागर जी ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस शिविर में 100 से अधिक व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और 63 पीएम किसान के वंचित लाभार्थियों का ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और डीबीटी से संबंधित कार्य किया गया।