पांडु से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
झारखण्ड पलामू :- पाण्डु प्रखंड के मुसिखाप पंचायत सचिवालय में शनिवार को मुखिया, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण के बाद कुल 12 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के बीच उप मुखिया पद के लिए वोटिंग कराया गया. इस बीच रुखसाना बीबी व बिंदिया देवी ने उप मुखिया पद के लिए अपना-अपना नामांकन निर्वाचित पदाधिकारी निर्मल सोरेन के समक्ष किया. वोटिंग के क्रम में दोनों प्रत्याशियों को पांच -पांच वोट प्राप्त हुआ तथा 2 वोट रिजेक्ट हो गया.दोनों प्रत्यासियों के बराबर की स्थिति में मुखिया पिंकी देवी ने अपना एक वोट रुखसाना वीवी के पक्ष में की जिसके बाद रुखसाना बीबी एक वोट से विजय घोषित की गई तथा रुखसाना बीबी को उप मुखिया बनाया गया. मौके पर पंचायत सचिव प्रभु राम, पंकज कुमार, यूनुस अंसारी, के साथ साथ कई लोग उपस्थित रहे.