R9 भारत से सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट छतरपुर पलामू
आपको बताते चले की पलामू जिला के छतरपुर प्रखंड के एसबीआई बैँक के अधिकारी संजय कुमार बिजली बचत कराने के दिशा में एक उदाहरण: इंजीनियर सुरेश कुमार
मॉर्निंग वॉक के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी स्ट्रीट लाइट को एसबीआई सर्विस मैनेजर करते हैं स्विच ऑफ: इंजीनियर सुरेश कुमार
एसबीआई एस एम संजय के प्रयास से बिजली बचत के प्रति लोगों में आ सकती है जागरूकता: इंजीनियर सुरेश कुमार
बिजली की महत्व को समझाने में लगे एसबीआई एस एम संजय: इंजीनियर सुरेश कुमार

सुबह टहलने के दौरान एसबीआई एस एम संजय स्ट्रीट लाइट खराब स्विच को अपने ही हाथों अपने निजी खर्चे से बदलते हैं: इंजीनियर सुरेश कुमार
छतरपुर(पलामू): भारतीय स्टेट बैंक छतरपुर शाखा में सेवा प्रबंधक(सर्विस मैनेजर) के पद पर कार्यरत संजय कुमार ने रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान रास्ते में अनावश्यक रूप से जल रहे सभी स्ट्रीट लाइटों को न सिर्फ स्विच ऑफ करते हैं बल्कि उनके खराब स्विच को अपने निजी खर्चे से अपने ही हाथों उसे बदलते भी हैं। उक्त बातें छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार सुरेश कुमार इंजीनियर ने बताया। उन्होंने कहा कि संजय कुमार समाज के लिए एक उदाहरण हैं और इन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि जब बिजली की काम ना हो तब उसे अनावश्यक तरीका से बर्बाद नहीं करनी चाहिए और यही बात दूसरों को भी बतानी चाहिए। एसबीआई एस एम संजय को प्राय: देखा गया है कि वे मौन रहकर चुपचाप से अपनी नैतिकता का निर्वहन करते हैं। बिजली की बचत करना हम सभी आम अवाम का न सिर्फ नैतिकता है बल्कि यह जिम्मेवारी भी है। जिन क्षेत्रों में बिजली का उत्पादन होता है वह क्षेत्र कितना प्रदूषित होता है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका बिजली हमें कितनी मुश्किलों से मिलती है इस बात को हम सभी को समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इतने सारे मुश्किलों का सामना कर के बिजली हमारे घरों तक पहुंच रही है तो हमें यह जिम्मेदारी बनता है कि हम इसका सदुपयोग करें। इस मौके पर एस एम संजय कुमार ने बताया कि अगर दिन में जलता हुआ कोई स्ट्रीट लाइट को देखकर भी हम आगे बढ़ गए और उसका स्विच ऑफ नहीं कर सके तो हम अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक खुद को कैसे कहें। कहा कि मैं इस बात को महसूस किया है की कोई इस बेकार सा जलता लाइट को नहीं बुझा सका तो जिसके आस पास है उसने अपना काम नहीं किया लेकिन अगर हम भी उसे ऑफ ना कर सके तो मेरा मन हमेशा मुझे कचोटता रहता है कि मैं भी अपना काम नहीं किया। इस दौरान संजय कुमार ने लोगों से निवेदन किया की बिजली हमारे जीवन की बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है इसे बर्बाद ना करें दिन में अपने घर की सभी लाइट्स ऑफ कर दें। वहीं सुरेश कुमार ने एस एम को सराहना करते हुए नगर वासियों से अपील किया किया बिजली को सरकारी संपत्ति समझकर इसे बर्बाद ना करें बल्कि इसे अपनी महत्वपूर्ण संपत्ति समझ कर इसे बचाएं।