Riport By-कोक सिंह रघुवंशी
विदिशा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर के अस्पताल परिसर में आज बुधवार को मोतियाबिंद की जांच हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी ने मां सरस्वती जी की पूजन अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कल्बे अब्बास जैदी नेत्र सहायक सुनील जैन सद्गुरु सेवा ट्रस्ट आनंदपुर के नेत्र चिकित्सकों समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 315 मरीजों का पंजीयन किया गया था जिसमें से 90 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए जिन्हें शासकीय वाहनों द्वारा सद्गुरु सेवा ट्रस्ट आनंदपुर लेंस प्रत्यारोपण हेतु भेजा गया है आनंदपुर सद्गुरु सेवा ट्रस्ट में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जावेगा इसके पश्चात मरीजों को 25 नवंबर को निशुल्क शासकीय वाहनों से वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर भेजा जाएगा