कोटा बपावर
मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली

बपावर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो कोटा देहात द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के आव्हान पर तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना के निर्देशानुसार विकास तीर्थ बाइक यात्रा निकाली। यह बाईक यात्रा लटूरी से शुरू होकर शाहिद स्मारक बपावर पर समाप्त हुई। इसके पहले यात्रा को युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल जी पार्थ ने हरी झंडी दिखाई ।
बपावर शाहिद स्मारक पर हुई सभा में मुख्य अतिथि उप प्रधान ओम जी अडूसा ने जिले में हुए विकास कार्यों को तीर्थ स्थल की श्रेणी में रखकर समाज के बीच उन कार्यों की चर्चा करने व समाज के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ काम करने की प्रेरणा दी। जिला परिषद सदस्य लाला किशन जी गुप्ता कहा कि युवा समाज की नींव है। इसे अपने स्वभाव, आचरण व समाज के प्रति व्यवहार से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने होंगे।
भाजयुमो तीर्थ विकास यात्रा जिला प्रभारी मनीष धाकड़ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर देश भर में दौड़ रही है। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जी सोनी ने किया और आभार युवा मोर्चा बपवार मंडल अध्यक्ष जितेंद जी नागर ने किया कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी यादव ,किसान मोर्चा अध्यक्ष फूल चंद जी नागर , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंजनी राजपूत , जिला मंत्री तनुज जी गौत्तम ,प स प्रतिनिधि स्याम जी शर्मा , जिला कार्यालय मंत्री श्याम जी नागर ,योगेंद्र जी गौत्तम , तातेड़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय सुमन, जिला आईटी सह संयोजक रामावतार सुमन , लोकेश जी भील ,विकास सिंघल अनेक कार्यकत्ताओ माजूद रहे
कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी