मोबाइल पर अधिक बात करने से नाराज पति ने पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान महिला की मौत

भरतपुर 4 अगस्त

मोबाइल पर अधिक बात करने से नाराज पति ने पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान महिला की मौत

भरतपुर। रुदावल थाना इलाके में गांव ब्रह्मबाद में मोबाइल पर अधिक बात करने पर गुस्से में पति ने पत्नी का सिर बेड के कोने पर दे मारा। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। रुदावल थाना के एएसआई भरत राम ने बताया कि ब्रह्मबाद गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे नरेंद्र (34) और उसकी पत्नी रेणु (30) के बीच मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने को लेकर झगड़ा हुआ था। नरेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी रेणु का अपनी ममेरी बहन के पति से अफेयर है। झगड़े के दौरान गुस्से में नरेंद्र ने अपनी पत्नी का सिर बेड के कोने पर दे मारा। झगड़े में घायल हुई पत्नी को पति नरेंद्र के बड़े भाई टीकम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रेणु ने दम तोड़ दिया। पति नरेंद्र भी पीछे-पीछे हॉस्पिटल पहुंच गया था। जिसे हॉस्पिटल से ही आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फरीदाबाद (हरियाणा) के रामनगर में रहने वाले उसके पीहर वालों को सूचना दी गई है। पीहर पक्ष के आने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!