मोरवा पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ 2 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

R9.भारत अमित कुमार पाण्डेय

मोरवा पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ 2 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

बिना अनुमति रैली, जुलूस, लाऊड स्पीकर का प्रयोग बंद।

(मोरवा) : पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में आगामी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान एवं शांति बनाये रखने अवैध शराब विक्रेताओ के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन शराब विक्रेताओ को पकड़ा गया। जिनके पास से करीब 200 लीटर अवैध हाथ भट्ठी शराब पकड़ी गई। साथ ही एक आदतन अपराधी सहित एक अन्य शराब तस्कर 60 लीटर शराब के साथ पकडाये।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी मोरवा को सूचना मिली की पुरानी दुधीचुआ रोड में जंगल की ओर से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब लेकर 2 व्यक्ति अपाचे मोटर सायकल से बिक्री हेतु लेकर आ रहे है। जिसपर तत्काल उप निरी. सी.के.सिंह के नेतृत्व में टीम गठन कर दोनो तरफ से घेराबंदी कर दोनो शराब तस्करों पंकज मल्लाह पिता महादेव मल्लाह निवासी गोल चक्कर व जय कुमार पिता भगवानदास निवासी प्रेमकान्ता गैस गोदाम के पास को पकड़ा।

उनके पास से 60 लीटर 2 जरीकेन में शराब मिली तथा एक अपाचे मोटर सायकल MP 66MB 6697 कीमती करीबन 60000 रुपये की भी जप्त कर दोनो आरोपियो को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। आगामी पंचायत एवं नगर परिषद के चुनावो को देखते हुये जिले में लागू अंचार संहिता धारा 144 के मद्देनजर असमाजिक तत्वो, फरार आरोपियो को पकडा जायेगा। साथ ही आगामी समय में अचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, लाऊड स्पीकर का प्रयोग बंद, शादी एवं सभायें भी बिना अनुमति नही हो सकेगीं सार्वजनिक संपत्ति परिसर का उपयोग भी बिना अनुमति के नही होगे तथा चुनाव शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष हो इसका ध्यान रखते हुये अवैध शराब, गांजा आदि विक्रेताओ के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। साथ ही मोरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जितने भी लायसेंसधारियों को अपने शस्त्र व लायसेंस को जमा करने हेतु 2 दिन का समय दिया गया है।

सभी ओ.बी. कंपनियां भी अपने सशस्त्र गार्डो का लायसेंस एवं शस्त्र थाने में जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी मोरवा द्वारा सभी प्रबुद्ध जनो से अपील की गई है कि अचार संहिता का पालन करें और शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!