मोहर्रम को लेकर चंदवारा थाना में शांति समिति की हुई बैठक ll

मोहर्रम को लेकर चंदवारा थाना में शांति समिति की हुई बैठक ll

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

 

चंदवारा :- चंदवारा थाना परिसर में दिन रविवार को अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर चर्चा परिचर्चा किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक ढंग से आपसी भाईचारा के साथ मनाये।
मुहर्रम पर्व में सरकारी गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक है। साथ ही बताया कि मुहर्रम कमेटी के लोग यह ध्यान में रखेगे कोई शरारती प्रवृत्ति के लोग कोई गलत काम ना करें। डीजे बजाना मना है। शरारती प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया में भ्रामक खबर शेयर पोस्ट न करें। मौके पर एसआई रितेश गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद, रवि खेश, बृजभूषण राय, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, थाम मुखिया पुष्पा देवी, उरवा मुखिया मनोज पासवान, मदनगुंडी मुखिया रामदेव यादव, आरागारों मुखिया असगर अंसारी, पूर्व मुखिया महेश मोदी, शालाउद्दीन खान, मो, सफदर, मो, मिन्हाज, मो, मनान, मुस्लिम मियां, नशीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!