मौसम को देखते हुये उपार्जन के रखरखाव की करे उचित व्यवस्थाः-कलेक्टर

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

मौसम को देखते हुये उपार्जन के रखरखाव की करे उचित व्यवस्थाः-कलेक्टर

धान परिवहन कार्य गति लाने का कलेक्टर ने दिये निर्देश

सिंगरौली 7 जनवरी 2022

कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा जिले में निर्धारित किये गये धान खरीदी केन्द्रो में धान खरीदी कार्य सहित उपार्जित धान के परिवहन एवं भण्डारण के कार्य मे गति लाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियो को दिया गया है। उन्होने मौसम को दृष्टिगत रखते हुये उपार्जित फसल के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये है। उन्होने नान के अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी खरीदी केन्द्रो पर पर्याप्त मात्रा में बरदानो की उपलंब्धता सुनिश्चित कराये साथ ही खरीदी केन्द्रो में निर्धारित मानक के अनुरूप धान खरीदी का कार्य किया जाये।तथा सभी केन्द्रो में सत्त निगरानी बनाये रखे धान खरीदी कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!