यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर काटे चालान, नियमों का पालन करने की दी हिदायत
R9 भारत संवाददाता इदरीश विरानी
भैंसदेही :- बैतुल परतवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित गुदगांव तिराहे के थोड़ा आगे परतवाड़ा की और यातायात पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लगभग 20 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस प्रभारी ASI बालमुकुंद रघुवंशी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार सड़क हादसों में कमी लाने के लिए और यातायात नियमो का पालन करवाने के लिए यह जांच की जा रही है। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा से वाहन चलाने, आवश्यकता से अधिक सवारियां व सामान भरने सहित अनेक यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे है। साथ ही कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। साथ ही हेलमेट लगाकर चलाने व यातायात नियमों का पालन करने पर होने वाले लाभ की भी जानकारी और समझाईस दी जा रही है। वाहन चालकों ने सड़क पर सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों, हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने एवं अपने घर परिवार में वाहन चलाने वालों से धीमी गति से वाहन चलाने, रान्ग साइड से ओवरटेक न करने, अपने आगे चलने वाले वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखने आदि की समझाइश दी गयी।साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करने की भी समझाईस दी गईं। एवं दो पहिया वाहन पर तीन सवारी या अधिक न बैठाएं, शराब पीकर वाहन न चलाए, कार में हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने के लिए कहा गया। कार्यवाही में ASI बालमुकुंद रघुवंशी , HC संजय पवार , 314 आरक्षक राजू , 596 आरक्षक राम कृष्णा , सैनिक अजय चालक आरक्षक संदीप उपस्थित रहे।