युवा एकता मंच पलामू अध्यक्ष सह युवा नेता संदीप सरकार के द्वारा जनसंपर्क अभियान किया गया।

R9 भारत सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट छतरपुर पलामू

आपको बताते चले की पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत नौडीहा खजूरी पंचायत में युवा एकता मंच पलामू अध्यक्ष सह युवा नेता संदीप सरकार के द्वारा जनसंपर्क अभियान किया गया।

 

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। नौडीहा खजूरी के लेवाड़ (मौनाहा) के ग्रामीणों ने बताया कि यहां आवागमन का स्थिति काफी दैनिए है। मौनाहा में आदिम जनजाति के परिवार लगभग 35 घर निवास करते हैं जिन्हें बरसात के दिनों में गांव के अंदर कैद रहना पड़ता हैं। आने जाने के लिए नदी से होकर गुजरना पड़ता है जिसमे पैदल के अलावा किसी भी परिस्थिति में बाइक या अन्य वाहन इसपार से उसपार नहीं किया जा सकता है।यदि बारिश ज्यादा हो जाए और उस स्थिति में किन्ही का तबीयत खराब हो जाए या कोई गर्भवती महिला हो तो उन्हें आज की दिन में भी खटिया पर उठाकर के बहते हुए पानी में नदी पार करके लगभग 2 किलोमीटर दूर लाया जाता है। उसके बाद ही वहां से एंबुलेंस या अन्य के किसी वाहन से अस्पताल लाया जा सकता है।
बरसात के दिन में गांव के बच्चा नदी पार करके विद्यालय नहीं जा पाते हैं, जिसके कारण शिक्षा पर काफी असर पड़ रहा है। मैनाहा के दूसरे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि इस बसती में लगभग 35 से 50 निवास करते हैं जिसमें सड़क के साथ-साथ पेयजल की काफी भ्यावह स्थित है, कई घर के परिवार गांव में अवस्थित 1 किलोमीटर दूर एक चम्पा कल से पानी ले जाकर के अपनी प्यास बुझाते हैं।
युवा एकता मंच अध्यक्ष संदीप सरकार ने बताया कि इस गांव में ग्रामीणों पर समस्या का कहर छाया हुआ है, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर काफी असर पड़ रही है, लोग अपनी जीवन बचाने के लिए आज फिर पुराने स्टाइल में घाट पर उठा करके अस्पताल लाकर के अपनी जीवन बचा रहे हैं पानी पीने के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं।
मौके पर प्रवेश राम, पंकज कुमार(Social media Prabhari), विजय यादव, सविता देवी, सुषमा देवी, अनीता देवी, कामेश्वर बैगा, सिकंदर यादव, महेंद्र यादव, रत्न बैगा, कामेश्वर बैगा, पुट्टी देवी, राजकुमार यादव, बिरेंद्र यादव, मुनिया देवी मनोज कुमार, मुलवा देवी, उर्मिला देवी, सुशीला देवी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!