योगीडीह में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत l
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l
चंदवारा : चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथलगड़ा पंचायत के ग्राम योगीडीह गांव में खेत पटाने गए एक व्यक्ति की मौत करंट लगने से हो गई। मिली जानकारी अनुसार योगीडीह निवासी महेंद्र यादव पिता कार्तिक यादव उम्र लगभग 47 वर्ष अपने खेत पटवन के लिए खेत पर गए थे। इसी बीच वो बिजली करंट के चपेट में आ गए जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई l वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया l घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया l