नदबई उप डाकघर में मिल रहे वाटरप्रूफ लिफाफे
रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को सुरक्षित भेज सकेंगी राखियां
भरतपुर। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। बहने अपने दूर-दराज या विदेश में रहने वाले भाइयों को डाक के माध्यम से राखी भेजती हैं। पहले उन्हें बारिश के मौसम को देखते हुए राखी खराब होने का डर रहता था। इस बार डाक विभाग द्वारा वॉटरप्रूफ लिफाफे तैयार करवाए गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अबकी बार राखी भेजने के लिए कई डिजाइन के लिफाफे डाक घर में उपलब्ध हैं। छोटा लिफाफा 10 रूपए, बडा लिफाफा 15 रूपए, विशेष बॉक्स 30 रुपए में मात्र पर उपलब्ध है। लिफाफों पर सुंदर सुंदर राखियों के डिजाइन भी बने हुए हैं।।
भरतपुर से हेमंत दुबे