राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

आज दिनांक 5 अगस्त 2023 को राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय (बालक एवं बालिका ) में दीदी की रसोई का उद्घाटन उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने किया | भारती जीविका दीदी की रसोई का संचालन भारती जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, उदवंत नगर के द्वारा किया जाएगा | इसमें कुल 40 दीदियाँ खाना बनाने का कार्य करेगी | इसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को चारों समय का नास्ता एवं खाना दिया जाएगा | उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने कहा कि जीविका के दीदियों ने अपनी क्षमता को हमेशा साबित की है | अस्पतालों में जो दीदी की रसोई चल रहा है वहां जीविका की दीदियाँ अच्छा कार्य कर रही है | उन्होंने बताया कि आरा सदर अस्पताल, मानसिक आरोग्य अस्पताल, कोईलवर,अनुमंडल अस्पताल जगदीशपुर , डीआरसीसी एवं रजिस्ट्री कार्यालय में दीदी की रसोई सफ़लतापूर्वक कार्य कर रहा है | इसी कड़ी में आज राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में भी दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया है | यहाँ पर भी बच्चों के लिए जीविका की दीदियाँ अच्छा कार्य करेगी | दीदी की रसोई में गुणवत्तापूर्ण, स्वास्थ्यवर्द्धक एवं स्वादिष्ट खाना मिलता है | आगे समाहरणालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी दीदी की रसोई खोला जाएगा | कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय के हेड मास्टर, जीविका के प्रबंधक नॉन फार्म, प्रबंधक एचआर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!