राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रखा गया कमरे का नींव पत्थर

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रखा गया कमरे का नींव पत्थर


चिंतपूर्णी ( मनोज डोगरा)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में ग्राम पंचायत चौकी मनियार के प्रमुख समाजसेवी , शिक्षाविद् (यूनेस्को सीनियर एडवाइजर) डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा जी के द्वारा विद्यालय को एक कमरे के लिए धनराशि भेंट की गई ।डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा जी ने 1953 में इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी और वह अपने समय में एक मेधावी छात्र हुआ करते थे और अब उन्होंने अपने इस विद्यालय के विकास के लिए एक कमरे के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई और tv लाल धीमान व SMC पधान निशा ठाकुर वसमस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में आज इस कमरे का नींव पत्थर रखा गया माननीय विधायक चिंतपूर्णी श्री बलबीर चौधरी ने समाजसेवी डॉक्टर रमेश चंद्र शर्मा जी का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया माननीय प्रधानाचार्य श्री तरसेम लाल जी ने समाजसेवी डॉ रमेश चंद्र शर्मा जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और विद्यालय के लिए दिए योगदान के लिए सराहना की उन्होंने कहा कि अगर समाज के सभी लोग इस तरह से शैक्षणिक संस्थानों में सुविधा मुहैया करवाते रहें तो वह दिन दूर नहीं कि शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा हो जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!