राजनीति विज्ञान विभाग मे संगोष्ठी , सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन

धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!

राजनीति विज्ञान विभाग मे संगोष्ठी , सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन

के बी कॉलेज बेरमो , 10 अक्टूबर 2023

के बी कॉलेज बेरमो के राजनीति विज्ञान विभागीय संगोष्ठी , सम्मान सह विदाई समारोह मंगलवार 10 अक्टुबर को जंतुशास्त्र सभागार मे दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें यू जी सेमेस्टर पांच, तीन एवम एक के विधार्थियों द्धारा यू जी सेमेस्टर छह के विधार्थियो के लिए विदाई समारोह का आयोजन की गई जिसके मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा थे।

सम्मान नए सत्र के विधार्थियों को किया गया। संगोष्ठी के विषय इंडिया बनाम भारत पर छह विधार्थियों ने अपने वक्तव्य रखे जिनमें फैजाना प्रवीण प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान पर गुड़िया कुमारी, तृतीय स्थान पर मेरी बेसरा रही। तीनों विधार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक गीत प्रीति कुमारी ने प्रस्तुत किया, बिंदी खेल व पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए गए। राजनिति विज्ञान की छात्रा रही अन्नू कुमारी जिनका चयन बीएसएफ मे हुआ, पुरस्कृत किया गया। सीमा कुमारी एवम लता कुमारी इन विधार्थियों को भी मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने विधार्थियों को हमेशा जीवन मे आगे बढ़ने और समय पर काम अनुशासन के साथ करने की प्रेरणा दी। जीवन मे साधारण से उत्कृष्ट बनने के लिए हमेशा प्रयासरत रहने की जरुरत है। संगोष्ठी विषय इंडिया बनाम भारत पर कहा देश संविधान के अनुरूप चलती है। दोनों नाम भारतीय संविधान अनुसार रखी गई है अतः दोनों अनुकरणीय हैं। हमें भारतीय संविधान के दिशा निर्देशों का पालन करना है। विधार्थियों को यह भी कहा कि आप नियमित क्लास ड्रेस कोड के अनुरूप ड्रेस पहनकर कॉलेज आएं।

विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग डा नीला पूर्णिमा तिर्की ने विधार्थियों को हमेशा नई चीज सीखने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक परिवेश भी विधार्थी के जीवन मे अहम भूमिका निभाते हैं।

विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ वासुदेव प्रजापति ने नए विधार्थियों का वेलकम करते हुए मार्गदर्शन किया और बतलाया कि कॉलेज की पढ़ाई कैरियर निर्माण मे सहायक है। संगोष्ठी का विषय इंडिया बनाम भारत रखा गया था जिसपर विधार्थियों ने अपने अपने वक्तव्य रखे।

कार्यक्रम का संचालन खुसबु कुमारी एवम सोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया , धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रीति कुमारी, पम्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी, टीसा कुमारी, दिशा, तृषा कुमारी, आदि विधार्थियों ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधार्थियों को प्रमाण पत्र एवम मेडल देकर पुरस्कृत किया गया ।

मौके पर भौतिकी के विभागाध्यक्ष प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय, रसायन के विभागाध्यक्ष प्रो गोपाल प्रजापति, जंतुशास्त्र के विभागाध्यक्ष सह आई क्यू ए सी के समन्वयक डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभाकर कुमार , हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मधुरा केरकेट्टा समेत राजनीति विज्ञान विभाग के सभी सेमेस्टर के विधार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!