राजस्थान के सरकारी कार्यालयों में नया ड्रेस कोड लागू,कार्मिक जींस – टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे कार्यालय

राजस्थान के सरकारी कार्यालयों में नया ड्रेस कोड लागू,कार्मिक जींस – टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे कार्यालय

 

 

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत के निर्देशों के बाद अब राजस्थान के तमाम सरकारी कार्यालयों में आज से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। पिछले सप्ताह भी इस तरह के ऑर्डर निकले थे लेकिन चुनिंदा सरकारी कार्यालयों के लिए, लेकिन अब इस आदेश को तमाम सरकारी कार्यालयों में लागू कर दिया गया है और इसकी पालना के लिए सख्ती बरतने के लिए भी कहा गया है। ऐसे में अगर ड्रेस कोड की अवहेलना की जाती है तो कर्मचारी को नोटिस भी दिया जा सकता है। राजस्थान के करीब आठ लाख से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को आदेशों का पालन आज से ही करना होगा।अब राजस्थान के सरकारी कार्मिक जींस – टीशर्ट और अन्य तरह की अशोभनीय ड्रेस पहनकर नहीं आ सकेंगे। महिलाओं को साड़ी या सलवार सूट में आना होगा और वहीं पुरुष कर्मचारियों को पेंट और शर्ट में आना होगा। इनके रंग और प्रिंट भी ज्यादा भड़कीले ना हों, इस पर भी नजर रखने को कहा गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!