राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का 25 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का 25 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*

 

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोस्वामी ने बताया कि आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को प्रदेश के सभी जिला कलक्टर कार्यालयों पर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर संपूर्ण राजस्थान के जिला कार्यालयों पर एक साथ धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलक्टर साहिवान के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किये गए।
उसी कड़ी में आज दोपहर बाद 3:00 बजे राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय धौलपुर पर इकट्ठे होकर 25 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में धरना एवं प्रदर्शन करते हुए प्रदेश मंत्री महेश चंद्र त्यागी एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोस्वामी के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने पुरजोर तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर धौलपुर कलक्टर साहब के माध्यम से भी मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। 25 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य रूप से इस प्रकार है कि राजस्थान के सभी संवर्ग के शिक्षकों को केंद्र के शिक्षकों के समान सातवां वेतनमान हु ब हू दिलवाया जाए एवं समस्त प्रकार की वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए तृतीय श्रेणी अध्यापकों को 3600 रु के स्थान पर 4200 ग्रेड पे और सेकंड ग्रेड अध्यापकों को ₹4200 के स्थान पर 4800 रुपए ग्रेड पे देते हुए सातवें वेतनमान में फिक्सेशन किया जाए,
ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को 10% हार्ड ड्यूटी एलाउंस अलग से दिया जाए। अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता ,उप्राचार्य एवं प्रधानाचार्य को संपूर्ण सेवा काल में कुल चार एसीपी परिलाभ 7/14 /21/28 वर्ष पूर्ण करने पर दी जावे ।व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए शिक्षा विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों को नियमित किया जाए, साथ ही विभाग में कार्यरत पंचायत शिक्षकों ,मदरसा शिक्षकों, कुक कम हेल्पर ,कंप्यूटर शिक्षक आदि को नियमित किया जावे। शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु स्थाई पारदर्शी नीति बनाई जाकर शीघ्र लागू की जावे, नवनियुक्त शिक्षकों का परिवीक्षा काल 1 वर्ष ही रखा जावे एवं परिवीक्षा काल में नियमित वेतन दिया जावे, प्रत्येक विद्यालय में आवश्यकता अनुसार सहायक कर्मचारी के पद सृजित कर सहायक कर्मचारीयों की भर्ती की जावे। शिक्षकों को बीएलओ सहित समस्त प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखा जावे, पी ई ई ओ एवं यू सी ईओ के अतिरिक्त कार्यभार को देखते हुए उन्हें मूल वेतन का 10% हार्ड ड्यूटी एलाउंस के रूप में दिया जाए ।सेट परिवर्तन में आने वाले शिक्षकों को जाने अथवा नहीं जाने का विकल्प प्रदान किया जाए वाणिज्य ,गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान, संगीत आदि विषयों में स्नातक एवं बी एड योग्यता धारी तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों की वरिष्ठ अध्यापक पद पर इनका विषय नहीं होने से पदोन्नति नहीं होती है , इसलिए इनको प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पद से विषय हटाकर प्रधानाध्यापक बनाया जाए। प्रबोधकों को तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापक के समान पदोन्नति के अवसर प्रदान कर वरिष्ठ अध्यापक पद पर पद स्थापित किया जावे पुरानी पेंशन योजना को अभिलंब पूर्ण रूप से लागू कर अंशदाई कटौती पेंशन फंड में जमा राशि को शिक्षकों के जी पी एफ खातों में शीघ्रता शीघ्र वापस किया जावे ।शिक्षकों को रविवार तथा अन्य राजपत्रित अवकाश में ड्यूटी देने के एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश दिए जाने का प्रावधान किया जाए। शिक्षकों के साथ होने वाली मारपीट व हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षक सुरक्षा अधिनियम (टीचर प्रोटेक्शन एक्ट)बनाया जावे ।शिक्षकों की ऑनलाइन निर्भरता को देखते हुए प्रति माह ₹1000 का इंटरनेट एवं एंड्रॉयड फोन भत्ता दिया जावे। दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु व्याख्याता (विशेष शिक्षा) के पद सृजित किए जावे।
धरना प्रदर्शन के अवसर पर ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोस्वामी, प्रदेश मंत्री श्री महेश चंद्र त्यागी जी, प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र सक्सेना जी,सभा अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह परमार जी, उप शाखा धौलपुर अध्यक्ष श्री भूप सिंह परमार उप शाखा धौलपुर मंत्री श्री श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ जिला कोष अध्यक्ष श्री रामसहाय मीणा जी,लक्ष्मण सिंह परमार जी, सुरेंद्र सिंह पोसवाल जी,राम अवतार गोस्वामी जी,मुकेश गोस्वामीजी, श्री व अ.महावीर गोस्वामी जी। जिला मंत्री रामनिवास मीणा जी, आदि लोग उपस्थित रहे

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोस्वामी राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!