राजाखेड़ा,धौलपुर
राजस्थान शिक्षा विभाग के आदेश हुए बेअसर शीतकालीन अवकाश होने पर भी निजी विद्यालय खुले।

राजस्थान सरकार शिक्षा के द्वारा आदेश दिए गए थे की 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है पर राजाखेड़ा कस्बे के कई निजी विद्यालय धड्डल्ले से चल रहे है। हाड़ कंपाती ठंड और घने कोहरे में एक आम आदमी का निकलना भी दुभर है वहीं एक ओर निजी विद्यालयों के संचालकों के द्वारा शिक्षकों के साथ छोटे छोटे बच्चों को बुलाकर शीतकालीन अवकाश में शिक्षा प्रदान की जा रही है।शीतकालीन अवकाश में भी बच्चे और बड़े विद्यार्थी एक कोशों दूर से साइकल पर और पैदल चलकर आ रहे।विद्यालय में विद्यार्थियों को बुलाकर विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।विद्यालयों को समय से चलाकर निजी विद्यालयों के संचालकों के द्वारा राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।अगर कोई बच्चा कप कपाती ठंड में बीमार हो जाए तो उसको पढ़ने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। और अकस्मात किसी विद्यार्थी के साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो उसका जिम्मेदार कोन होगा।
बड़े अधिकारियों को भी दी सूचना पर कोई अभी तक कार्यवाही नहीं…….
राजाखेड़ा कस्बे में शीतकालीन अवकाश होने पर भी निजी विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है इसको लेकर कई विद्यार्थियों के अभिवावकों ने राजाखेड़ा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी और राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी को सूचना की है पर अभी तक निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर राजाखेड़ा के उच्च अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नही की।जिसके कारण कई अभिवावक ने तो अपने बच्चों को ठंड में विद्यालय जाने से मना कर दिया है।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।