राजाखेड़ा एसडीएम ने गोपालपुरा पीएचसी का किया निरीक्षण,बच्चों के टीकाकरण और साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश

राजाखेड़ा ——राजाखेड़ा उपखंड के गोपालपुरा पीएचसी का आज राजाखेड़ा एसडीएम वर्षा मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पीएचसी पर मौजूद चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जानकारी ली जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण को लेकर एसडीएम वर्षा मीणा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उपखंड के गोपालपुरा पीएचसी का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पीएचसी स्टाफ मौजूद मिला। एसडीएम ने बताया कि अभी टीवी मुक्त भारत अभियान चल रहा है ऐसे में जितने भी टीवी के मरीज चिन्हित है उनकी 6 महीने की फॉलोअप एंट्री को लेकर पीएचसी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं,इसी के साथ समय पर बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय पर साफ सफाई को लेकर ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया है। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा